
देहरादून, 08 दिसम्बर । उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में फिल्म निर्माण क्षेत्र में निवेश के लिए जिंदल प्रोडक्शन प्रा.लि. की ओर से फिल्म ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एंड प्रोडक्शन रिसर्च की स्थापना के लिए एमओयू किया गया। एमओयू पर उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी एवं जिंदल प्रोडक्शन के सीएमडी आर.के. जिंदल की ओर से एमओयू किए गए।

