Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जबलपुर: ईवीएम से असंतुष्ट कांग्रेस खटखटाएगी न्यायालय का दरवाजा

जबलपुर, 8 दिसंबर । विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए कांग्रेस में असंतोष की भावना जाग रही है और उसने स्पष्ट तौर पर ईवीएम को दोषी माना है। शुक्रवार को जबलपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने चुनावी नतीजों को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईवीएम मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पास अदालत का दरवाजा खटखटाने का रास्ता खुला हुआ है। चुनाव में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर संसद, कोर्ट, चुनाव और जनता के बीच जाने के लिए कांग्रेस के पास रास्ते खुले हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव में जो प्रदर्शित होनी चाहिए वह नहीं दिखी। चुनाव के पहले ग्राउंड में बदलाव का माहौल था, लेकिन चुनावी नतीजे के बाद लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है। विवेक तन्खा ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता का मुद्दा आईएनडीआईए गठबंधन का अहम विषय रहने वाला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के अस्तित्व के लिए जरूरी है कि सब मिलकर लड़ाई लड़ें।

प्रदेश में भाजपा को मिले भारी बहुमत के बाद मुख्यमंत्री के फैसले पर आखिरी निर्णय लिए जाने पर विवेक तन्खा ने कहा कि मुख्यमंत्री के चयन का फैसला भारतीय जनता पार्टी की आंतरिक राजनीति का हिस्सा है। चुनावी नतीजे के बाद एवं मुद्दे को लेकर चल रही अटकल बाजी के बीच कांग्रेस चुनाव में पारदर्शिता को भी आ मुद्दा बनाने जा रही है।

error: Content is protected !!