Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राघव चड्ढा के राज्यसभा से निलंबन मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 8 दिसंबर के लिए टली

नई दिल्ली, 01 दिसंबर  । सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की राज्यसभा से निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले पर 8 दिसंबर को सुनवाई करने का आदेश दिया।

आज सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि इस मुद्दे पर कुछ सकारात्मक हो रहा है। ऐसे में मामले की सुनवाई को कुछ दिन बाद किया जाए तो हो सकता है कि उसके बाद मामले पर सुनवाई की जरूरत ही न पड़े। इसके बाद चीफ जस्टिस ने मामले की सुनवाई 8 दिसंबर को नियत कर दी।

कोर्ट ने 9 नवंबर को राघव चड्डा से कहा था कि वह राज्यसभा के सभापति से मिल कर बिना शर्त माफी मांगें। उसके बाद सभापति इस आधार पर विचार कर सकते हैं कि वह एक युवा सदस्य हैं। इस तरह उनके निलंबन को खत्म करने का रास्ता निकल सकता है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की इस सलाह पर राघव चड्ढा की ओर से पेश वकील शादान फरासत ने भी सहमति जताई थी।

राघव चड्ढा ने राज्यसभा से अपने निलंबन को चुनौती दी थी। अगस्त में उन्हें निलंबित किया गया था। पांच सांसदों की सहमति के बिना उनका नाम सेलेक्ट कमेटी के लिए प्रस्तावित करने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया था। मामला अभी संसद की विशेषाधिकार कमेटी के पास है।

error: Content is protected !!