Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हाथी के हमले में दो घर क्षतिग्रस्त

सिलीगुड़ी,1 दिसंबर  । महकमा के खोरीबाड़ी बुरागंज में हाथी के हमले में दो घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के टूकरियाझाड़ जंगल से हाथियों का एक दल खोरीबाड़ी बुरागंज के थानजोरा चाय बागान के 10 नंबर लाइन इलाके में प्रवेश किया। इसके बाद खाने की तलाश में दो घरों पर धावा बोल दिया जिससे दोनों घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। वहीं, घर के लोग बाल – बाल बच गए। घटना के बाद वनकर्मियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर घोषपुकुर रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों के दल को वापस जंगल में भेज दिया। स्थनीय लोगों का आरोप है कि लगातार इलाके में हाथियों का उत्पात बढ़ रहा है। जिस वजह से लोगों ने वन विभाग को रात में गश्त बढ़ना की मांग की है।

error: Content is protected !!