Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

तमिलनाडु और मछलीपट्टनम पर मंडराया माइचौंग तूफान का खतरा, 4 दिसंबर को समुद्र तट से टकराने की उम्मीद

नई दिल्ली, 1 दिसंबर  । भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है, जो अगले 24 घंटे में भारी दबाव क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। तीन दिसंबर के आसपास यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

शुक्रवार को चेन्नई के मौसम विज्ञान केंद्र के उप-महानिदेशक एस बालाचंद्रन ने पत्रकारों को बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र आज सुबह एक अवसाद में बदलता नजर आ रहा है। यह अब दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर स्थित है और दक्षिण चेन्नई से लगभग 790 किमी दूर है और मछलीपट्टनम से करीब 900 किलोमीटर की दूरी पर है। कल तक यानी शनिवार तक यह निम्न दवाब का क्षेत्र गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके अलावा यह एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके 4 दिसंबर को चेन्नई और मछलीपट्टनम के बीच से गुजरने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के चलते तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 45-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और भारी बारिश हो सकती है। 4 दिसंबर को चेन्नई में अलग-अलग हिस्सों, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लुर जिले में तेज बरसात हो सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में 4 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।

error: Content is protected !!