Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से नहीं चलीं तीन हजार बसें, हजारों यात्री परेशान

पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से नहीं चलीं तीन हजार बसें, हजारों यात्री परेशान

चंडीगढ़, 27 जून । पंजाब में आज रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।पनबस और पीआरटीसी के कच्चे (अस्थायी) चालकों और परिचालकों की हड़ताल की वजह से करीब तीन हजार बसें नहीं चलीं। प्रदेश के सभी बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ है। यह हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी।

कर्मचारी यूनियन ने ऐलान किया है कि इस संघर्ष में अन्य कर्मचारी संगठनों, विद्यार्थी संगठनों तथा किसान संगठनों को भी शामिल किया जाएगा। कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन बढ़ाया जाए। हर साल वेतन में पांच प्रतिशत की वृद्धि की जाए। पंजाब में किलोमीटर स्कीम को पूरी तरह से बंद किया जाए। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए रणनीति बनाई जाए।

यूनियन के पदाधिकारियों की पिछले दिनों लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ विभाग के अधिकारियों के साथ मांगों पर विचार विमर्श के लिए बैठकें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। तब यूनियन ने 27 और 28 जून को चक्का जाम करने की घोषणा की।

कर्मचारियों ने सोमवार रात 12 बजे के बाद से बसों को बस अड्डों या फिर रोडवेज डिपो में खड़ा कर दिया है।कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पंजाब के पटियाला, संगरूर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, आदि जिलों में यात्री चक्का जाम होने के कारण परेशान हो रहे हैं।

error: Content is protected !!