Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पटियाला की इनायत रंधावा होंगी नवजोत सिद्धू परिवार की बहु

टियाला की इनायत रंधावा होंगी नवजोत सिद्धू परिवार की बहु

चंडीगढ़, 27 जून । पूर्व पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नवजोत सिद्धू ने अपने बेटे तथा होने वाली पुत्र वधु की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। सिद्धू परिवार की बहु इनायत रंधावा पटियाला की रहने वाली है। दोनों की सगाई हो चुकी है।

नवजोत सिद्धू ने बेटे की सगाई गंगा तट पर की है। तस्वीरों को शेयर करने के बाद सिद्धू ने लिखा है कि बेटा अपनी प्यारी मां की सबसे बड़ी इच्छा का सम्मान करता है…। इस शुभ दुर्गा-अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में, एक नई शुरुआत, हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से परिचय। उन्होंने प्रॉमिस बैंड का आदान-प्रदान किया।

इनायत रंधावा के पिता पटियाला के प्रतिष्ठित परिवारों में से एक हैं। मनिंदर रंधावा आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल वह पंजाब डिफेंस सर्विस वेलफेयर डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर हैं।

error: Content is protected !!