Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जालंधर में कुर्क की जा चुकी थी कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी निज्जर की संपत्ति

जालंधर में कुर्क की जा चुकी थी कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी निज्जर की संपत्ति

– जिस गांव में पैदा हुआ आतंकी निज्जर वहीं करवाई थी पुजारी की हत्या

चंडीगढ़, 19 जून । कनाडा में मारा गया खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से वह कनाडा की धरती पर बैठकर पंजाब में अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था। पंजाब पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की थी, क्योंकि वह राज्य में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने से जुड़े कई मामलों में वांछित था।

खालिस्तान टाइगर फोर्स के नाम से आतंकी संगठन चलाने वाले हरदीप निज्जर को सितंबर, 2020 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित कर दिया था। निज्जर जालंधर के भार सिंह पुरा गांव में पैदा हुआ था और उसने इसी गांव में पुजारी का कत्ल कराया था। इसके बाद इसी गांव में निज्जर की संपत्तियां कुर्क की गईं थीं। वह पंजाब में धार्मिक उन्माद फैलाने की फिराक में था।

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निज्जर का अंतिम समय तक यही प्रयास रहा है कि वह पंजाब या देश के अन्य हिस्सों में धार्मिक दंगे फैला सके। पंजाब में पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर और कई पुलिस थानों पर ग्रेनेड अटैक करवाने वाला अर्शदीप डल्ला भी उसी का सहयोगी है। निज्जर के संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स के मददगारों पर जून माह के दौरान एनआईए ने पंजाब में नौ स्थानों पर छापे मारे थे। कनाडा में हत्या से पहले एनआईए को इनपुट मिला था कि केटीएफ पंजाब और हरियाणा में बड़ी वारदातों की तैयारी कर रहा है, जिसमें धमाकों से लेकर टारगेट किलिंग तक शामिल है।

error: Content is protected !!