Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नितिन गडकरी मंगलवार को करनाल में रिंग रोड प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे

नितिन गडकरी मंगलवार को करनाल में रिंग रोड प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे

चंडीगढ़, 19 जून  । गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने के अलावा सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की रैली को भी संबोधित करेंगे।

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा सिरसा से मिशन 2024 की शुरुआत कर चुकी है। अब मंगलवार को नितिन गडकरी करनाल में बनने वाले भारत माला के रिंग रोड प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट के बनने से जिला में विकास के कई और काम शुरू होंगे। साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1700 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन कुटेल मोड़ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के पास किया जाएगा। सोनीपत में 20 जून को होने वाली रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मूल चंद शर्मा शामिल होंगे। इसके बाद 24 जून को करनाल लोकसभा की पानीपत में रैली होगी जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रैली को संबोधित करेंगे।

error: Content is protected !!