Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाने के मुद्दे पर राज्यपाल और सरकार में घमासान

पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाने के मुद्दे पर राज्यपाल और सरकार में घमासान

– राज्यपाल ने चिट्ठी लिखकर कहा, बगैर बिजनेस सत्र बुलाने की जरूरत नहीं

चंडीगढ़, 19 जून । पंजाब में सोमवार दोपहर से शुरू होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर घमासान मच गया है। सत्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर को एक पत्र भेजा। इस पत्र में पिछले पत्र का हवाला देकर कहा गया है कि सत्र बुलाने के लिए अगर कोई खास बिजनेस नहीं है, तो इसे बुलाने का कोई औचित्य नहीं है।

पंजाब सरकार ने आज से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के आयोजन को लेकर सरकार ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मंजूरी मांगी थी। राज्यपाल ने मंजूरी देने के बजाए सरकार से पूछा कि विशेष सत्र बुलाने का एजेंडा बताया जाए। इसके जवाब में स्पीकर ने कहा कि पिछले बजट सत्र को समाप्त नहीं, केवल निलंबित किया गया था। ऐसे में सत्र चल रहा है।

सरकार जब चाहे अपने अधिकारों का इस्तेमाल करके सदन के भीतर बैठ सकती है। सोमवार को सरकार तथा विपक्ष सत्र की तैयारी में व्यस्त थे, जबकि राज्यपाल ने स्पीकर को पत्र लिखकर कहा कि जब सत्र के लिए कोई बिजनेस नहीं है, तो सत्र बुलाने की क्या जरूरत है। अगर कोई काम था तो उसे अगले सत्र में किया जा सकता था। इससे सरकारी खजाने पर बोझ नहीं पड़ेगा।

error: Content is protected !!