Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेतन्याहू ने कहा, अमेरिका-ईरान के बीच किसी भी अंतरिम समझौते का विरोध करता है इजरायल

नेतन्याहू ने कहा, अमेरिका-ईरान के बीच किसी भी अंतरिम समझौते का विरोध करता है इजरायल


तेल अवीव, 19 जून । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम संबंधी उस अंतरिम समझौते का विरोध करते हैं, जिस पर अमेरिका और ईरान के बीच कथित तौर पर बातचीत की जा रही है।

नेतन्याहू ने यह बात तब कही, जब इजरायली मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिसका उद्देश्य कुछ प्रतिबंधों से राहत के बदले ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कुछ हद तक रोक लगाना है। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

अमेरिका ने ऐसे समझौते की सार्वजनिक रूप से इनकार किया है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने अमेरिका को सूचित किया है कि सबसे सीमित सहमति, जिसे छोटा-समझौता कहा जाता है- हमारे विचार में – लक्ष्यों की पूर्ति नहीं करते हैं और हम उनका विरोध करते हैं।
इजरायल के अधिकारियों का मानना है कि संवर्धन को सीमित करने के लिए कुछ सहमति पहले ही हासिल कर ली गई है और कुछ राशि के लेनदेन पर रोक पहले ही हटाई जा चुकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि वे एक गोपनीय राजनयिक आकलन पर चर्चा कर रहे थे।

error: Content is protected !!