Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा जम्मू कश्मीर का प्रवेशद्वार लखनपुर, लंगर समितियों का प्रवेश शुरू

बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा जम्मू कश्मीर का प्रवेशद्वार लखनपुर, लंगर समितियों का प्रवेश शुरू

कठुआ, 19 जून  । जहां एक तरफ श्री अमरनाथ जी यात्रा को लेकर यूटी सरकार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रवेशद्वार लखनपुर में युद्ध स्तर पर काम कर रही है।वहीं दूसरी ओर यात्रियों के लिए लंगर व्यवस्था देने वाले संस्थाओं के ट्रक भी अब जम्मू कश्मीर में प्रवेश करना शुरू कर गए हैं।

सोमवार को जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से 1 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा प्रदान करने वाली लंगर समितियों के ट्रक प्रवेश करना शुरू कर गए हैं। जम्मू कश्मीर का प्रवेश द्वार लखनपुर में बम बम भोले, जय शंकर के जयकारों से गूंज उठा। लंगर व्यवस्था को सुचारू करने के लिए समितियों के सदस्य में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से लंगर के ट्रकों को गंतव्य की ओर बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।

बठिंडा से जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार पहुंचे शिव भोला शंकर वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने बताया कि यह उनका 29वां भंडारा है और यह भंडारा हर वर्ष की तरह इस बार भी पवित्र गुफा पर लगाया जाएगा। पूरी यात्रा अवधि के दौरान उनका भंडारा जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से बाहरी प्रदेशों से लगातार लंगर समितियां सेवकों के साथ जम्मू कश्मीर में दाखिल हो रही हैं। यात्रा के विभिन्न मागोर्ं पर भंडारे लगाए जाएंगे।

error: Content is protected !!