Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विधानसभा सत्र : सदन में कार्यवाही एजेंडे के मुद्दे कांग्रेस ने किया वाकआउट

विधानसभा सत्र : सदन में कार्यवाही एजेंडे के मुद्दे कांग्रेस ने किया वाकआउट

पहला सत्र जिसमें बीएसी की बैठक नहीं हुई

चण्डीगढ़, 20 जून । पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस ने हंगामा करते हुए सदन की कार्रवाई से वाकआउट कर दिया।

दरअसल, पंजाब सरकार ने कई अहम मामलों को लेकर विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया। सोमवार को दिवंगतों को श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्यमंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा खड़े हो गए और स्पीकर से विशेष सत्र के आयोजन के औचित्य पर सवाल पूछा। बाजवा ने कहा कि इस सत्र में न तो प्रश्नकाल है न ही शून्यकाल है। कोई प्राइवेट मेंबर बिल भी नहीं लाया जा रहा है। बाजवा ने कहा कि विशेष सत्र के नाम पर पैसा बर्बाद किया जा रहा है, प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। बाजवा ने कहा कि पिछले साल आपरेशन लोटस के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाया था। आप विधायकों ने डीजीपी को भी शिकायत दी थी। बाजवा ने कहा कि पिछले विशेष सत्र में लिए गए फैसलों के बारे में सदन में रिपोर्ट पेश की जाए। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि ऑपरेशन लॉट्स पर मामला दर्ज हो चुका है और जांच जारी है। बजवा ने पलटवार करते हुए कहा कि सत्र के आयोजन का उद्देश्य बताया जाए। इस मुद्दे पर सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद कांग्रेस ने सदन से वाकआउट कर दिया।

error: Content is protected !!