Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पंजाब में सड़क निर्माण पर लागू होगा ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ सिस्टम

पंजाब में सड़क निर्माण पर लागू होगा ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ सिस्टम

पंजाब मंडी बोर्ड को काम की उच्च गुणवत्ता बनाने निर्देश

चंडीगढ़, 3 जुलाई  । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में ग्रामीण सड़कों के ज़रूरत आधारित निर्माण के लिए ’आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ शुरू करने का ऐलान किया। सोमवार को चंडीगढ़ में पंजाब मंडी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में ग्रामीण सड़कों की ज़रूरत आधारित निर्माण के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ शुरू करने की मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह कदम ग्रामीण सड़कों के उच्च गुणवत्ता वाले काम को यकीनी बनाने के साथ-साथ राज्य के मौजूदा स्रोतों के तर्कसंगत प्रयोग को यकीनी बनाएगा। मान ने कहा कि यह तकनीक लोगों के पैसे की बचत करके सड़कों के निर्माण कामों में क्रांति लाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यभर की ग्रामीण सड़कों को चौड़ा, मज़बूत और अपग्रेड करके संपर्क सड़कों के बुनियादी ढांचे को नया रूप देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सड़क नेटवर्क की महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फ़ैसला लिया है। भगवंत मान ने पंजाब मंडी बोर्ड को काम की उच्च गुणवत्ता यकीनी बनाने के साथ-साथ सम्बन्धित प्रोजेक्ट के लिए अलाट किये एक-एक पैसे को उचित तरीके से ख़र्च करना यकीनी बनाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों को मज़बूत और अपग्रेड करने की सख़्त ज़रूरत है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आने- जाने वाले लोगों के लिए सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को अपग्रेड करने की ज़रूरत है जिससे लोगों का गाँवों से कस्बों तक सुचारू ढंग के साथ आना- जाना यकीनी बनाया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण के लिए रणनीति तैयार करते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि जो सड़कें छह सालों से नहीं बनीं हैं, उनको पहल दी जाये।

error: Content is protected !!