Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट रहेगी पंजाब पुलिस

अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट रहेगी पंजाब पुलिस

एसडीजीपी ने पठानकोट में पुलिस, सेना व सुरक्षा एजेंसियों के साथ की बैठक

स्पेशल डीजीपी ने माधोपुर बैरियर पर स्थापित सुविधा केंद्र का भी किया दौरा

चंडीगढ़, 3 जुलाई । अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। सोमवार को विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था ने पुलिस, सेना, सिविल प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ पठानकोट में बैठक की। बैठक में पुलिस तैनाती, सुरक्षा उपाय, यातायात प्रबंधन और आपदा प्रबंधन जैसे विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कैंप की सुरक्षा, एक सुचारू संचार नेटवर्क की स्थापना, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों के साथ ट्रैफ़िक नियमों के लिए उचित योजना सहित कई अन्य मसलों पर भी चर्चा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को पार्किंग के लिए उचित प्रबंध करने और शंभू बार्डर से फिल्लौर, फिल्लौर से भोगपुर, भोगपुर से पठानकोट और पठानकोट से लखनपुर बैरियर समेत सभी चारों यात्रा मार्गों पर सुरक्षाबलों की रणनीतिक तैनाती करने के लिए भी कहा।

बार्डर शंभू से माधोपुर तक फैले पंजाब के क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा गया हैए जिसमें शंभू से फिल्लौर, फिल्लौर से भोगपुर, भोगपुर से मुकेरियां और मुकेरियां से माधोपुर शामिल हैं। अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और सिविल प्रशासन के बीच नज़दीकी तालमेल की अहम भूमिका पर ज़ोर देते हुए विशेष डीजीपी शुक्ला ने यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन को यकीनी बनाने के लिए योग्य योजनाबंदी और प्रभावी विधि की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों और बेस कैंपों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ ऐसे क्षेत्रों में मज़बूत सुरक्षा प्रबंधों को यकीनी बनाने के निर्देश दिए।

आपदा प्रबंधन प्रबंधों की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए उन्होंने आगज़नी की घटनाओं या बाढ़ या अन्य विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपीज़) को लागू करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। बाद में स्पेशल डीजीपी शुक्ला ने पंजाब पुलिस की तरफ से माधोपुर बैरियर में स्थापित सुविधा केंद्र का भी दौरा किया। बैठक में विभिन्न ब्रिगेडों के कमांडर, डीआईजी बार्डर रेंज नरिन्दर भार्गव, डिप्टी कमिशनर पठानकोट, एसएसपी पठानकोट हरकमल प्रीत सिंह खक्ख, एसएसपी कठुआ, एसएसपी नूरपुर, राय से शैलेश कुमार, आईबी से रविन्द्र ठाकुर भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!