Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दूसरे एकदिवसीय मैच में क्यों नहीं खेले रोहित-कोहली?, कोच द्रविड ने बताई वजह

नई दिल्ली, 30 जुलाई । भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। दूसरे एकदिवसीय में अत्यधिक प्रयोगों को भारतीय टीम की हार का कारण माना जा रहा है। मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा एवं पूर्व कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड ने रोहित और विराट को आराम दिए जाने एवं इन प्रयोगों को लेकर बयान दिया है।

कोच द्रविड का कहना है कि हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं और उससे उबर रहे हैं। उनके खेलने को लेकर अभी कुछ तय नहीं है। इसलिए हमें हर परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार रखना होगा। मैच के बाद कोच द्रविड ने कहा कि एशिया कप शुरू होने में एक महीना बाकी है। हमें उम्मीद है कि उनमें से कुछ एशिया कप और विश्व कप के लिए फिट होंगे, लेकिन हमें अन्य लोगों को आजमाना होगा और उन्हें मौके देने होंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर वह तैयार रहेंगे।

द्रविड ने कहा कि हम अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि सभी के पास गेम टाइम हो। टीम को खराब से खराब परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार रखना होगा। इससे हमें कुछ खिलाड़ियों को लेकर बड़े फैसले लेने में आसानी होगी। सबको पता है कि रोहित और कोहली तो खेल ही रहे हैं। एशिया कप से पहले हमारे पास दो-तीन मैच ही हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार रात खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। इससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला एक अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

error: Content is protected !!