Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रूस ने ब्रिटेन की मंत्री फ्रेजर और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक पर प्रतिबंध लगाए

मास्को, 19 अगस्त । रूस ने शुक्रवार को ब्रिटेन की डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेलमंत्री लुसी फ्रेजर और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक करीम खान समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की। करीम खान ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गिरफ्तारी की मांग और ब्रिटेन के मंत्रियों ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध किया था। इसलिए यह कार्रवाई की गई।

रूस के विदेश मंत्रालय के हवाले से स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मास्को ने प्रतिशोधात्मक उपाय के रूप में ब्रिटेन के 54 नागरिकों को रूस में प्रवेश करने से रोककर अपनी प्रतिबंध सूची का भी विस्तार किया है। इस सूची में अब ब्रिटेन की डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लुसी फ्रेजर भी शामिल हैं। लुसी रूस को अंतरराष्ट्रीय खेल से अलग करने की मुहिम को बढ़ावा दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सूची में अन्य ब्रिटिश नागरिकों में बीबीसी, गार्जियन मीडिया ग्रुप और डेली टेलीग्राफ के पत्रकार और अभियोजक करीम खान शामिल हैं।

error: Content is protected !!