Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रायपुर में

रायपुर, 19 अगस्त ।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (शनिवार)छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यकर्ताओं की बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने जानकारी दी है कि एयरपोर्ट रोड स्थित जैन मानस भवन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना है।कार्यक्रम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि जनता के लिए कामों की गारंटी केजरीवाल रायपुर में देंगे। जैसे दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने के बाद जो गारंटियां आम आदमी पार्टी ने दी थी, उन्हें पूरा किया।

पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केजरीवाल दोपहर 1 बजे के बाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। मंच पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू भी मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!