Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

‘बेबी सीरियल किलर’ पूर्व नर्स लुसी लेटबी दोषी करार, सोमवार को सजा पर फैसला

लंदन, 19 अगस्त । इंग्लैंड में ‘बेबी सीरियल किलर’ के रूप में कुख्यात पूर्व नर्स लुसी लेटबी को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट की जूरी ने सात नवजात शिशुओं की हत्या के लिए को दोषी ठहराया है। सोमवार को यही कोर्ट उसकी सजा पर फैसला सुनाएगी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत में पूर्व नर्स को दोषी सिद्ध करने में भारतीय मूल के डॉक्टर रवि जयराम ने अहम भूमिका निभाई। वो इंग्लैंड के चेस्टर शहर में स्थित काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक हैं। पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पूर्व नर्स के घर से बरामद नोट में लिखा था-मैं राक्षस हूं। पुलिस के अनुसार पूर्व नर्स नवजातों के खून और पेट में हवा भरकर, उन्हें दूध पिलाकर उनकी जान लेती थी। वह इंसुलिन से बच्चों को जहर देती थी। इस नर्स को इन दिनों देश का सबसे खतरनाक बेबी सीरियल किलर माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित पूर्व नर्स के खिलाफ अक्टूबर 2022 में मुकदमा शुरू हुआ। 2018 में पुलिस ने पहली बार लेटबी को गिरफ्तार किया गया था। सीपीएस मर्सी-चेशायर के मुख्य क्राउन अभियोजक जोनाथन स्टोरर ने कहा कि यह भयावह केस है। लेटबी की क्रूरता से वह स्तब्ध हैं।

error: Content is protected !!