Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राष्ट्रपति बाइडन फिलहाल चेहरे पर मास्क लगाएंगे, लोगों से मिलेंगे फासले के साथ

वाशिंगटन, 06 सितंबर ।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एहतियातन आवास के अंदर और लोगों से मिलते समय चेहरे पर मास्क पहनने का फैसला किया है। उन्होंने यह निर्णय प्रथम महिला जिल बाइडन की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जीन पियरे के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

पियरे ने संवाददाताओं से कहा, राष्ट्रपति बाइडन इस दौरान अपनी पत्नी के साथ घर पर रहेंगे और कोविड-19 के सरकारी मार्गदर्शन के अनुरूप घर के अंदर और लोगों के आसपास पर्याप्त दूरी बनाकर रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पियरे ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि मौजूदा परिस्थिति में राष्ट्रपति बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत जाएंगे या नहीं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में हाल के सप्ताहों में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

error: Content is protected !!