Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ानें तकनीकी समस्या के कारण हुईं प्रभावित

शिकागो, 06 सितंबर । संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस ने तकनीकी समस्या के कारण मंगलवार को कुछ समय के लिए अपनी सभी उड़ानें रोक दीं। तकनीकी समस्या को ठीक करने के बाद उड़ानें शुरू की। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरलाइन ने एक ई-मेल में कहा कि वह सभी विमानों को उनके प्रस्थान हवाई अड्डों पर रोक रही है। जो विमान रवाना हो चुके हैं उनकी उड़ानें गंतव्य तक जारी रहेंगी। कंपनी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा-हमने प्रौद्योगिकी समस्या के समाधान की पहचान कर ली है और उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कहा है कि यूनाइटेड ने उसे देशभर में उड़ानें रोकने के लिए कहा था। पहली घोषणा एफएए के सोशल मीडिया पेज पर 16:33 बजे पोस्ट की गई थी। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक काम चला। इससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं। उल्लेखनीय है कि जून में कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के बाद एयरलाइन को सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

error: Content is protected !!