Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बेलारूस की सीमा पर दस हजार सैनिक तैनात करेगा पोलैंड

वारसॉ, 11 अगस्त । पोलैंड ने बेलारूस के साथ अपनी सीमा पर 10,000 सैनिक तैनात करने की योजना बनाई है। पोलैंड के रक्षा मंत्री मारियस ब्लास्ज़क ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वारसॉ को बेलारूस में मौजूद रूस से संबंधित घुसपैठियों की मौजूदगी और बिना अनुमति के सीमा पार करने की कोशिश करने वाले प्रवासियों को लेकर चिंता है।

पोलैंड की सेना ने कहा कि वह बेलारूस की सीमा के पास एक मिसाइल के लापता हुए फ्यूज की तलाश कर रही है, लेकिन इससे कोई खतरा नहीं है। सेना ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग करते हुए की गयी गतिविधियों के दौरान फ्यूज खो गया था।

पोलैंड की सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘मंगलवार को लड़ाकू उड़ानें समाप्त होने के बाद सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे हेलीकॉप्टरों की मिसाइलों में से एक में फ़्यूज नहीं पाया गया। इन उड़ानों का संचालन अपनी सीमा के भीतर ही किया गया था।’’

रक्षा मंत्री मारियस ब्लास्ज़क ने कहा कि अंततः 10,000 सैनिकों को सीमा क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। उन्होंने सरकारी रेडियो पर दिए गए एक साक्षात्कार में यह घोषणा की। इससे एक दिन पहले एक अधिकारी ने कहा था कि पोलैंड अगले दो हफ्तों के भीतर सीमा पर 2,000 अतिरिक्त सैनिक भेजेगा।

पोलैंड का कहना है कि पुलिस और सीमा रक्षक अधिकारियों के काम को सुदृढ़ करने के लिए इन सैनिकों को तैनात किया जा रहा है। गौरतलब है कि पोलैंड पिछले दो वर्षों से बेलारूस के जरिए सीमा से अवैध रूप से देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे प्रवासियों की समस्या से जूझ रहा है।

error: Content is protected !!