Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हवाई द्वीप के जंगलों में लगी आग से अबतक 36 लोगों की मौत

हवाई द्वीप, 11 अगस्त । हवाई द्वीप समूह के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। माउई काउंटी सरकार ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है।

हवाई के आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आग मंगलवार तड़के लगी, जिसकी वजह से यहां के घर, व्यवसायों और सर्विस के साथ-साथ में माउई द्वीप पर रहने वाले 35,000 से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। राज्य की एजेंसी ने कहा कि आग ने 2,000 एकड़ (800 हेक्टेयर) से ज्यादा की जमीन को जला दिया है। जंगल की आग फिलहाल नियंत्रण से बाहर है।

तेज़ हवाओं और शुष्क परिस्थितियों ने हवाई के ज्यादातर हिस्से को रेड जोन में बदल दिया है, मगर इससे अब कुछ राहत मिली है। इसके अलावा बिग आइलैंड और माउई में अभी भी तेज आग जल रही है। भयानक आग की लपटों से बचने के लिए डरे हुए लोगों ने समुद्र में छलांग लगा दी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गंभीर रूप से प्रभावित लाहिना शहर में 270 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं।

गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा, “पर्यटकों के बीच लोकप्रिय 12,000 की आबादी वाले इस ऐतिहासिक शहर, माउई के लाहिना शहर का ज्यादातर हिस्सा नष्ट हो गया है और सैकड़ों स्थानीय परिवार विस्थापित हो गए हैं।” सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में समुद्र तट पर स्थित शहर के बीचों-बीच आग की लपटें और काले धुएं का विशाल गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

error: Content is protected !!