Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमेरिका के हवाई द्वीप के जंगल में आग से अब तक 53 की मौत

होनोलूलू, 11 अगस्त । अमेरिका के प्रशांत महासागर के मध्य स्थित हवाई प्रांत के द्वीपों के जंगल में लगी आग में अब तक कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई। माउई काउंटी के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी बीच लाहिना में लगी भीषण आग में 17 और लोगों की मृत्यु होने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 53 हो गया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जंगल में लगी भीषण आग की वजह से माउई द्वीप से 14,000 से अधिक लोगों को अन्यत्र भेजा जा चुका है। गुरुवार देररात तक अतिरिक्त 14,500 लोगों को शिफ्ट किए जाने की संभावना है। माउई काउंटी ने लाहिना क्षेत्र में आग पर तकरीबन 80 फीसदी तक काबू पाया जा चुका है। लाहैना में बिजली ठप है और माउई में लगभग 11 हजार लोग अंधेरे में गुजर बसर कर रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को हवाई में लगी आग को एक बड़ी आपदा घोषित किया। प्रभावित क्षेत्रों में राज्य और स्थानीय स्तर पर संघीय सहायता का आदेश दिया है।

error: Content is protected !!