Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली, 07 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपराह्न 12 बजे नौवें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। समारोह यहां प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगा। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी।

उनके कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी हमेशा देश के कलात्मक और शिल्प कौशल की समृद्ध परंपरा को बरकरार रखने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन और नीतिगत समर्थन देने के दृढ़ समर्थक रहे हैं। इस दृष्टिकोण से प्रेरित होकर सरकार ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाना शुरू किया। इस तरह का पहला उत्सव 2015 में सात अगस्त को आयोजित किया गया था। इस तारीख को विशेष रूप से स्वदेशी आंदोलन के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में चुना गया था। स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत के लिए सात अगस्त 1905 की तिथि महत्वपूर्ण है।

पीएमओ के अनुसार इस मौके पर प्रधानमंत्री “भारतीय वस्त्र एवं शिल्प कोष” ई-पोर्टल भी लॉन्च करेंगे। इसे राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने तैयार किया है। समारोह में 3000 से अधिक हथकरघा, खादी बुनकर, कारीगर और कपड़ा और एमएसएमई क्षेत्रों के हितधारक भाग लेंगे। यह देशभर में हथकरघा समूहों, निफ्ट परिसरों, बुनकर सेवा केंद्रों, भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान परिसरों, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम, हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद, केवीआईसी संस्थानों और विभिन्न राज्य हथकरघा विभागों को सशक्त मंच प्रदान करेगा।

error: Content is protected !!