Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को झटका, कुकी पीपुल्स एलायंस ने एनडीए से तोड़ा नाता

नई दिल्ली, 06 अगस्त । मणिपुर में जारी हिंसा के बीच एन. बीरेन सरकार को झटका लगा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल कुकी पीपुल्स एलायंस (केपीए) ने राज्य सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

कुकी पीपुल्स एलायंस (केपीए) ने रविवार (6 अगस्त) को राज्यपाल अनुसुइया उइके को पत्र लिखकर भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा की है। केपीए प्रमुख टोंगमांग हाओकिप ने पत्र में कहा है कि मौजूदा टकराव पर लंबा विचार करने के बाद मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के लिए समर्थन जारी रखने का अब कोई मतलब नहीं है। केपीए के पास दो विधायक (सैकुल से के.एच. हांगशिंग और सिंघट से चिनलुंगथांग) हैं।

बतादें कि बीते 04 मई 2023 को मणिपुर में मैतई समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में निकाली गई रैली के दौरान भड़की हिंसा अब तक थमी नहीं है। आए दिन अक्सर हिंसा और गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। हिंसा की इन घटनाओं को लेकर एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार को देशभर में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!