Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान में ट्रेन हादसे से मातम, हताहतों की संख्या में इजाफा, अब तक 30 की मौत

इस्लामाबाद, 06 अगस्त । पाकिस्तान में ट्रेन हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज सुबह तक मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। रविवार को सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर के पास हजारा एक्सप्रेस ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। प्रारंभिक खबरों में 15 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। घायल 72 यात्रियों को अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाबशाह के सरहरी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। यह ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने अपने गृह जिला नवाबशाह के बेनजीराबाद के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मीडिया से बातचीत में 30 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर घायलों को कराची ले जाया जा सकता है।

अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रियाज अहमद उमरानी ने भी पुष्टि की है कि अस्पताल में 30 शव लाए गए हैं। इनमें से 21 को उनके वारिसों को सौंप दिया गया है। शेष नौ अस्पताल में हैं। अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार कोल्ड स्टोरेज में रखे गए दो यात्रियों के अवशेषों को छोड़कर सभी शवों की पहचान कर ली गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. असदुल्ला दाहिरी ने कहा कि दुर्घटना में कम से कम 72 लोग घायल हो गए।

error: Content is protected !!