Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मोदी सरकार ने प्राथमिकता पर रखा है ओडिशा का विकास : शाह

भुवनेश्वर /नई दिल्ली, 05 अगस्त । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ओडिशा के विकास को प्राथमिकता पर रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में कहा था कि जब तक देश के पूर्वी हिस्से का विकास नहीं होता, तब तक देश का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता है।

शाह ने शनिवार को भुवनेश्वर में 761 करोड़ रुपये की लागत से कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के चार लेन के चौड़ीकरण का लोकार्पण और 34 करोड़ रुपये की लागत से मोटेर से बनेर तक लाडुगांव से होकर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास करते हुए कहा कि आज यहां कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के चार लेन के चौड़ीकरण का काम राष्ट्र को समर्पित हुआ है। 51 किलोमीटर लंबे खंड पर हुए इस कार्य पर 761 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह राजमार्ग ओडिशा के खनिज समृद्ध अंगुल और ढेनकनाल जिलों को राज्य के बाकी हिस्सों और नेशनल हाइवे के माध्यम से देश के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण होगा।

ओडिशा के विकास के लिए केन्द्र ने बढ़ाया बजट

गृह मंत्री शाह ने कहा कि ओडिशा में विकास हो सके, इसके लिए केन्द्र सरकार ने राज्य का बजट बढ़ाने का काम किया है। पिछली सरकार ने ओडिशा के विकास पर ध्यान नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि केन्द्र में जो पहले की सरकार थी उसने राज्य के विकास के लिए 1,14,000 करोड़ रुपये दिए जबकि मोदी सरकार ने 4,57,000 करोड़ रुपये देने का काम किया है। इसके अलावा कुल आवंटन को 3 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 18 लाख करोड़ करने का काम किया । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ओडिशा में रेलवे के लिए 10,000 करोड़ रुपये दिए, 800 करोड़ रुपये की लागत से इंडियन ऑयल की पाइपलाइन का काम किया, आईआईटी-भुवनेश्वर और एम्स बनाने का काम किया, भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र भी यहां खोला, ईएसआई अस्पताल सहित भुवनेश्वर में 1500 बेड वाले एम्स की स्थापना की है।

पीएम किसान से लाभान्वित हो रहे हैं राज्य के 40 लाख किसान

शाह ने कहा कि ओडिशा के 40 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत 54 लाख घरों में शुद्ध पीने का पानी पहुंचा है। राज्य में 90 लाख शौचालय बनाए गए, 3 करोड़ 25 लाख लोगों को प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल मुफ्त दिया जा रहा है, 6 लाख उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए और 17 लाख ग्रामीणों के लिए घर बनाने का काम भी मोदी सरकार ने किया है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 761 करोड़ रुपये की लागत से कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के चार लेन के चौड़ीकरण का लोकार्पण और 34 करोड़ रुपये की लागत मोटेर से बनेर तक लाडुगांव से होकर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!