Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड से बचने के लिए सीआईडी की गाइडलाइन

रांची, 05 अगस्त । आम लोगों को क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड से बचने के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने शनिवार को गाइडलाइन जारी की है। इसमें लोगों को कुछ खास हिदायतें दी गई हैं, ताकि वे फ्रॉड से बच सकें।

साइबर डीएसपी नेहा बाला से शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक, जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि इन दिनों साइबर अपराधियों की ओर से क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित फ्रॉड किये जाने की सूचना प्राप्त हो रही है। इस अपराध को करने के लिए साइबर अपराधी लोगों से व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क में आते हैं। लोगों से दोस्ती और शादी का झांसा देकर अपने बातों में फंसाते हैं। फिर अलग-अलग बैंक खातों में और क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट एड्रेस में बैंक या क्रिप्टो वॉलेट से पैसे डालने के लिए कहते हैं।

किसी भी अनजान इंटरनेशनल, वर्चुअल नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आने पर उनकी बातों में आकर पैसों का आदान प्रदान करने से बचें। एसएमएस के माध्यम से कोई अनजान लिंक प्राप्त होने पर उस पर क्लिक न करें। निवेश के नाम पर अनजान बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में पैसे निवेश करने से बचें। किसी भी फ्रॉड का शिकार होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर रिपोर्ट करें।

error: Content is protected !!