Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कोविड सेंटर घोटाला : महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई शहरों में ईडी की छापेमारी

कोविड सेंटर घोटाला : महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई शहरों में ईडी की छापेमारी

मुंबई, 21 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र में कोविड सेंटर फर्जीवाड़ा केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुंबई समेत कई शहरों में छापेमारी की है। यह छापेमारी सूरज चव्हाण और सुजीत पाटकर के यहां हुई है, लेकिन ईडी की ओर से अभी नामों की पुष्टि नहीं की गई है।

कोरोना महामारी के दौरान लाइफलाइन कंपनी के घोटाले में ईडी ने मामला दर्ज किया था। राज्य के मुंबई, पुणे सहित कुछ शहरों में ईडी की रेड अभी भी जारी है। अकेले मुंबई शहर में 10 जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है। कोरोना काल के दौरान मुंबई में कई कोविड सेंटर बनाए गए थे। ऐसा ही एक कोविड सेंटर मुंबई के दहिसर में शुरू किया गया था। ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत के बेहद करीबी बिजनेसमैन सुजीत पाटकर ने ये कोविड सेंटर बनाया था। इसके लिए सुजीत पाटकर ने रातोंरात एक कंपनी बनाई, जिसे लाइफ़लाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विस नाम दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक दहिसर में शुरू किया गया कोविड सेंटर 242 ऑक्सीजन बेड वाला था। सुजीत पाटकर को इसका ठेका मिला था। इसे चलाने के लिए जून, 2020 में बीएमसी से एग्रीमेंट किया गया। ईडी को उनके घर पर छापे के दौरान एक कागज मिला था। इसी के आधार पर आरोप है कि कोविड अस्पतालों में प्रबंधन के लिए बीएमसी के साथ किये गए समझौते के मुताबिक कार्य करने के बजाय घपलेबाजी की गई है।

error: Content is protected !!