Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

”सत्यप्रेम की कथा” के ”पसूरी” गाने का रीमेक देखकर भड़के यूजर्स

”सत्यप्रेम की कथा” के ”पसूरी” गाने का रीमेक देखकर भड़के यूजर्स

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म ”सत्यप्रेम की कथा” में इस सुपरहिट गाने का रीमेक बनाया गया है। फिल्म का ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। साफ है कि लोगों को यह नया रीमेक गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

यह गाना कार्तिक और कियारा पर फिल्माया गया है, लेकिन लोगों ने इसे नापसंद किया। सोशल मीडिया पर इस गाने पर ट्रोल करने वाले ढेरों फनी मीम्स देखने को मिल रहे हैं। इस गाने को सुनने के बाद कई लोगों को फिल्म अपरिचित का डायलॉग ”इसके लिए गरुड़ पुराण में अलग सजा है” याद आ जाता है।

इन मीम्स के जरिए लोगों ने बॉलीवुड की क्रिएटिविटी पर शक जताया है। इस नए गाने को अरिजीत सिंह और शाय गिल दोनों ने आवाज दी है। फिल्म ”सत्य प्रेम की कथा” इसी साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का नाम पहले ”सत्यनारायण की कथा” था लेकिन इसे बदलकर ”सत्यप्रेम की कथा” कर दिया गया। फिल्म में कार्तिक-कियारा के साथ गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी अहम किरदार में हैं।

error: Content is protected !!