Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पेरिस: अप्रवासी भारतीयों में मोदी के स्वागत की होड़, सड़क किनारे जुटे बच्चे-बड़े और बुजुर्ग

पेरिस: अप्रवासी भारतीयों में मोदी के स्वागत की होड़, सड़क किनारे जुटे बच्चे-बड़े और बुजुर्ग

पेरिस, 13 जुलाई (हि.स.)। फ्रांस दौरे पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत की होड़ सी दिखाई दे रही है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय अप्रवासी अत्यधिक उत्साहित हैं। मोदी के स्वागत के लिए सड़क किनारे बच्चे-बड़े और बुजुर्ग पंक्तिबद्ध जुटे दिखाई दिये।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे के लिए गुरुवार को पेरिस पहुंचे। वे शुक्रवार को फ्रांस के वार्षिक उत्सव बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय प्रधानमंत्री के पेरिस पहुंचने पर फ्रांस में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों में जबर्दस्त उल्लास उत्साह दिखा। मोदी के स्वागत के लिए पेरिस की सड़कों पर अप्रवासी भारतीय पंक्तिबद्ध खड़े दिखे। उनके हाथ में तिरंगे झंडे थे और मोदी-मोदी की गगनभेदी आवाजें सुनाई दे रही थीं। मोदी ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने बच्चों को दुलराया और युवाओं को साथ में सेल्फी खींचने का मौका दिया। मोदी ने हाथ जोड़कर बुजुर्गों का अभिवादन किया। बाद में भारतीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि पेरिस में भारतीय प्रवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दुनिया भर में, हमारे प्रवासी भारतीयों ने अपनी पहचान बनाई है और उनकी परिश्रम और मेहनती प्रकृति की प्रशंसा की जाती है। इससे पहले पेरिस पहुंचते ही भारतीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इस यात्रा के दौरान भारत-फ्रांस सहयोग को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई थी। उन्होंने जानकारी दी थी कि गुरुवार को उनके विभिन्न कार्यक्रमों में शाम को भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी शामिल है।

भारतीय प्रधानमंत्री के पेरिस पहुंचने पर फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने उनकी समारोह पूर्वक अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए पेरिस के हवाई अड्डे पर फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न स्वयं पहुंची थीं। प्रधानमंत्री का हवाई जहाज पहुंचते ही फ्रांसीसी प्रधानमंत्री ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्हें समारोहपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हवाई अड्डे पर भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत में भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी भी हवाई अड्डे पर अपने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे। भारतीय प्रधानमंत्री 13 एवं 14 जुलाई को फ्रांस में रहेंगे। 14 जुलाई को वे फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर विचार विमर्श करेंगे। साथ ही वे प्रमुख कम्पनियों के मुख्य अधिशासी अधिकारियों और भारतीय मूल के लोगों के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।

error: Content is protected !!