Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान से 10 लाख से ज्यादा अफगान नागरिक भेजे जाएंगे वापस

इस्लामाबाद, 17 नवंबर । पाकिस्तान में रह रहे करीब 13 लाख अफगान नागरिकों को अपने देश लौटना होगा। ये लोग पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे हैं। पाकिस्तान में अवैध तरीके रहने वाले अफगान नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने यह चेतावनी दी।

सर्दियों की शुरुआत और अंतरराष्ट्रीय व देश के मानवाधिकार समूहों द्वारा इस अभियान की व्यापक आलोचना के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी किया था।

पाकिस्तान में बिना दस्तावेजों के रह रहे प्रवासियों को देश छोड़ने या फिर गिरफ्तारी का सामना करने के लिए समयसीमा निर्धारित की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक नवंबर से घर-घर जाकर प्रवासियों के दस्तावेजों की जांच करने की प्रक्रिया शरू की।

पाकिस्तान का कहना है कि शरणार्थी के रूप में पंजीकृत 14 लाख अफगानी लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका दर्जा दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस कार्रवाई से हाल के सप्ताह में करीब तीन लाख 40 हजार अफगानी लोगों को वर्षों तक पाकिस्तान में रहने के बाद देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पाकिस्तान में दशकों तक रहने वाले ज्यादातर अफगानिस्तानियों का कहना है कि उन्हें अधिक समय दिया जाना चाहिए था क्योंकि अफगानिस्तान में उनके पास घर नहीं है। अफगानियों का कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि आखिर कब वे फिर नये सिरे से अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगे।

डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अन्य संबंधित कारकों के साथ अचानक और इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लौटने से जन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा पैदा हो गया है।

डब्ल्यूएचओ ने उन स्थानों पर बीमारियों और पोलियो वायरस के फैलने का खतरा जताया है, जहां-जहां अफगानी लोग देश में प्रवेश कर रहे हैं।

error: Content is protected !!