Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर, हथियार व गोलाबारूद बरामद

कुलगाम, 17 नवंबर । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दूसरे दिन शुक्रवार को पांच आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों का अभियान अभी अंतिम चरण में है। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। मारे गए आतंकियों की पहचान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कुलगाम जिले के समनू गांव में गुरुवार दोपहर मुठभेड़ शुरू हुई थी। पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष सूचना पर कुलगाम के समनू गांव की घेराबंदी और अभियान शुरू किया था। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। रात में अंधेरे के कारण अभियान को रोक दिया गया, लेकिन इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घेराबंदी और सख्त कर दी। सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने एक बार फिर क्षेत्र में अपना अभियान शुरू किया। इस दौरान एक बार फिर शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक पांच आतंकियों को मार गिराया है, लेकिन फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान फिलहाल जारी है।

कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों के मारे जाने पर आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बिरदी का कहना है कि सुरक्षा बलों को कुलगाम में कुछ आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकवादी ने एक घर से गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। अब तक लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी मारे गए हैं और कुछ शव देखे गए हैं। ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है और इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।

error: Content is protected !!