Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ की कमाई पहुंची सौ करोड़ के पार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ काफी पॉपुलर रही थी। फिल्म का सीक्वल ‘ओह माय गॉड 2’ 11 अगस्त को रिलीज हुआ था। फिल्म ने छह दिन में सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित थे। इसके साथ ही फिल्म पर सेंसर की कैंची चल गई और फिल्म की खूब चर्चा हुई।

सनी देओल की ‘गदर 2’ जैसी बड़ी फिल्म आने के बाद भी ‘ओएमजी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘ओह माय गॉड 2’ ने बुधवार को 7.75 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की और रोजाना की कमाई बढ़ने लगी। सोमवार को भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट आई, लेकिन 15 अगस्त की छुट्टी के दिन फिल्म ने 17.10 करोड़ का कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बना लिया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओह माय गॉड 2’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में फिल्म ने 80 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर इसकी तारीफ की है। इस फिल्म को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। यौन शिक्षा पर आधारित इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘ए सर्टिफिकेट’ दिया है, लेकिन कलाकार और दर्शक दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म बच्चों के लिए है। इस फिल्म के निर्माताओं को सेंसर बोर्ड ने 20 कट का सुझाव दिया था। पहले यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ‘जियो सिनेमाज’ से बातचीत कर रहे थे। शायद डील 90 करोड़ में होने वाली थी, लेकिन फिर अचानक फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया।

error: Content is protected !!