Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेपाल के प्रमुख पांच राजमार्ग भूस्खलन से 34 स्थानों पर अवरुद्ध

काठमांडू, 09 अगस्त । नेपाल के कई इलाकों में हो रही बारिश के बीच पांच प्रमुख राजमार्गों में 34 स्थानों पर भूस्खलन होने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है । इससे देश के प्रमुख राजमार्गों में से कोशी राजमार्ग, सिद्धार्थ राजमार्ग, कणार्ली राजमार्ग, राप्ती राजमार्ग, मध्य पहाड़ी राजमार्ग, अरनिको राजमार्ग सहित तानसेन रिडी–कोरला नाका सड़क पर यातायात का संचालन प्रभावित हुआ है।

सड़क विभाग के अनुसार बुधवार सुबह तक तमोर कोरिडोर, चतरा–मूलघाट–माझीटार–अमरापुर डांडा–गणेशचोक सड़क खण्ड, भालुवांग–लिवांग–रोल्पा माडीचौर, दारबोट सड़क और धनगढी–बुडर–स्याउले सड़क पूरी तरह बंद है। तमोर कोरिडोर के ही हेवाखोला और माझीटार सड़क खण्ड भी पूरी तरह से अवरुद्ध हैं। भालुवाङ–लिवाङ–रोल्पा माडीचौर सड़कखण्ड के प्यूठान जिले का गर्जेनी खण्ड अवरुद्ध है।

विभाग के अनुसार भूस्खलन के कारण तानसेन–रिडी–कोरला सड़क खण्ड म्याग्दी जिले में अवरुद्ध है। धनगढी–सहजपुर–बुडर–स्याउले सड़क कैलाली जिले का एक हिस्सा पूर्ण रूप से अवरुद्ध है। इस हिस्से में करीब 300 मीटर तक भूस्खलन के बाद का मलबा जमा हो गया है। विभाग के मुताबिक करीब 100 मीटर तक सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से सड़कों को खोलने में दिक्कत आ रही है।

error: Content is protected !!