Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन में भूस्खलन, अमरनाथ यात्रा निलंबित

जम्मू, 09 अगस्त । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में हुए भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर तक पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा बुधवार को निलंबित कर दी गई।

इस यात्रा को पंथा चौक यात्रा आधार शिविर से जम्मू तक भी निलंबित कर दिया गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सहायता से राष्ट्रीय राजमार्ग साफ होने के बाद इसे फिर से शुरू किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने कहा है कि टी2 मरोग रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। यातायाता पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे टीसीयू यातायात इकाई से पुष्टि के बिना एनएच-44 पर यात्रा न करें।

error: Content is protected !!