Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अहमदाबाद इस्कॉन ब्रिज दुर्घटना: आरोपित का ड्राइविंग लाइसेंस आजीवन निलंबित, घर के भोजन की मांग मंजूर

अहमदाबाद, 9 अगस्त । अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर अपनी कार से 9 लोगों को कुचलने का आरोपित तथ्य पटेल का ड्राइविंग लाइसेंस आजीवन निलंबित कर दिया गया है। अहमदाबाद आरटीओ की ओर से तथ्य के लाइसेंस आजीवन निलंबित करने की मांग की गई थी, जिसे मिरजापुर कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब तथ्य आजीवन कभी वाहन नहीं चला सकता है। दूसरी ओर तथ्य के पिता प्रग्नेश पटेल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। केस की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की।

अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज सड़क हादसे मामले में बुधवार को मिरजापुर कोर्ट में तथ्य पटेल की याचिका पर सुनवाई की गई। इसके साथ ही कोर्ट से जेल के बाहर तथ्य के लिए टिफिन लाने की मंजूरी मांगी गई थी, इसे कोर्ट ने मंजूरी दी है। तथ्य को जेल में घर से भेजे गए दो टाइम का भोजन नसीब होगा। यह जेल मैनुअल के तहत किया जाएगा। तथ्य की मांगों पर सरकारी पक्ष का जवाब पेश किया गया। इसमें सप्ताह में एक बार किसी रिश्तेदार से मिलने या फोन करने की छूट दी गई है।

19 जुलाई को इस्कॉन ब्रिज पर तथ्य पटेल के खिलाफ अपनी कार से 9 लोगों को कुचलने का केस चल रहा है। हादसे के वक्त तथ्य की कार की स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर थी, इसे एफएसएल की रिपोर्ट में सही पाया गया है। घटना के कुछ ही घंटों में तथ्य को गिरफ्तार कर लिया गया था।

error: Content is protected !!