Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेपाली सेनाध्यक्ष का भारत दौरा सितम्बर में, उपहार में मिलेंगे दो ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टर

काठमांडू, 16 अगस्त । नेपाली सेना के प्रधान सेनापति महारथी प्रभुराम शर्मा का पांच दिवसीय भारत दौरा तय हुआ है। भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे के निमंत्रण पर नेपाली सेनाध्यक्ष 24 से 28 सितम्बर तक की भारत यात्रा पर आयेंगे।

नेपाली सेना की तरफ से जानकारी दी गई है कि महारथी शर्मा के दौरे अपर भारतीय सेना की तरफ से उन्हें भारत में ही निर्मित दो हेलीकॉप्टर उपहार में दिए जाएंगे। यह ‘मेक इन इंडिया’ के तहत एचएएल निर्मित एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ होंगे। नेपाली सेना के प्रमुख अपने भारतीय समकक्ष जनरल मनोज पांडे से द्विपक्षीय रक्षा हितों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा भारतीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से शिष्टाचार मुलाकात भी करेंगे।

नेपाली सेना के प्रधान सेनापति भारतीय थलसेना के ऑनरेरी जनरल होते हैं। इसी तरह भारतीय थलसेनाध्यक्ष भी नेपाली सेना के मानार्थ प्रधान सेनापति होते हैं। कई दशकों से यह परम्परा चली आ रही है।

error: Content is protected !!