Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जालंधर के खेतों में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

चंडीगढ़, 16 अगस्त । पंजाब के जालंधर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। इससे पहले होशियारपुर में भी पाकिस्तानी गुब्बारे मिल चुके हैं।

जालंधर के गांव दूहड़े निवासी किसान भूपिंदर सिंह ने बुधवार को पुलिस को बताया कि सामान्य की भांति वह मंगलवार की शाम अपने खेतों में गया था। वहीं उसे खेत में गुबारा पड़ा हुआ मिला। पाकिस्तानी गुबारा मिलने के बाद उसने तुरंत आदमपुर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर गुब्बारे छोड़े गए थे, हो सकता है कि वह हवा के साथ यहां पहुंच गया हो। कुछ दिन पहले होशियारपुर में तलवाड़ा के साथ हिमाचल स्थित पौंग बांध में भी पाकिस्तान से उडक़र गुब्बारे पहुंचे थे।

error: Content is protected !!