Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सोना तस्करी मामले में चार चीनी नागरिकों के खिलाफ ”लूकआउट” नोटिस जारी

काठमांडू, 02 अगस्त । हांगकांग के रास्ते नेपाल होते हुए भारत भेजे जाने वाले एक क्विंटल सोने की तस्करी के मामले में परत दर परत चीनी नागरिकों की संलग्नता सामने आ रही है। इस मामले की जांच कर रहे राजश्व अनुसंधान विभाग (डीआरआई) ने चार अन्य चीनी नागरिकों के खिलाफ लूकआउट नोटिस जारी किया है।

जांच में संलग्न एक अधिकारी ने बताया कि अब तक पकड़े गए तीन चीनी नागरिकों के बयान, उनके पास से मिले अन्य सबूत तथा मोबाइल के कॉल डिटेल्स से अब तक चार अन्य चीनी नागरिकों के इस तस्करी में संलग्न होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। हालांकि अब तक उनकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन देशभर के हवाईअड्डों और सीमा नाका पर उनका विवरण भेज दिया गया है।

इन चार संदिग्ध चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के लिए काठमांडू सहित पोखरा में भी कई होटलों और गेस्ट हाउस में छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसी का दावा है कि ये चारों संदिग्ध चीनी नागरिक अब भी नेपाल में ही हैं। पकड़े गए आरोपित के बयान के बाद डीआरआई के तरफ से काठमांडू के धुम्बाराही, मण्डिकाटार, लाजिम्पाट और धापासी के पांच घरों पर छापा मारा गया है। इसके अलावा टोखा और सोह्रखुट्टे में रहे उनके गोदाम में भी छापा मारा है। इन सब स्थानों से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

एक जांच अधिकारी के मुताबिक अब तक 22 मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसको जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। सौ किलो सोने की तस्करी मामले में डीआरआई ने दावा छिरिंग नामक जिस चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है उसके पास चीन के अलावा बेल्जिम का पासपोर्ट और नेपाल का नागरिकता प्रमाण पत्र भी मिला है। इसी तरह चीनी मूल के भारतीय नागरिक थुप्तेन छिरिंग और चीनी नागरिक झियांग लिन को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। इसके अलावा अब तक 15 नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है।

error: Content is protected !!