Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चीन में तय होगी किशोरों के मोबाइल उपयोग की समय सीमा

हांगकांग, 03 अगस्त । चीन ने बच्चों और किशोरों में मोबाइल की लत पर चिंता जताते हुए उनके उपयोग की समय सीमा तय करने की तैयारी कर रहा है। युवा विशेषकर बच्चों में स्मार्ट फोन की दीवानगी लत बनती जा रही है। चीन के साइबर स्पेस रेगुलेटर (सीएसी) ने बुधवार को कहा कि दिनभर में बच्चों की ओर से स्मार्ट फोन के उपयोग को दो घंटे तक सीमित किया जाना चाहिए।

सीएसी का कहना है कि वह चाहता है कि स्मार्ट डिवाइस से जुड़ी कंपनियां ऐसे नाबालिग मोड की सुविधा दे, जिसमें रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक 18 वर्ष से नीचे उम्र वाला इंटरनेट एक्सेस न कर सके। प्रस्तावित बदलाव में कंपनी की ओर से समय की भी सीमा तय की जाए।

प्रस्ताव के अनुसार, 16 और 18 वर्ष के बीच के किशोरों के लिए यह समय सीमा दो घंटे तय हो। आठ से 16 वर्ष के बीच वालों के लिए यह एक घंटे, जबकि आठ वर्ष से नीचे के बच्चों के लिए यह सिर्फ आठ मिनट हो। साथ ही साइबर स्पेस रेगुलेटर ने सेवा प्रदाता कंपनियों से कहा है कि वह समय सीमा तय करने का अधिकार उनके परिजनों को दे।

error: Content is protected !!