Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कांच की हटरी में विराजमान हो द्वारिकाधीश ने दिए दर्शन

मथुरा, 02 अगस्त । प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में अधिक मास श्रावण में विभिन्न धार्मिक आयोजनों का क्रम चल रहा है। अधिक के श्रावण के द्वितीय पक्ष के प्रथम दिन बुधवार को कांच की हटरी में विराजमान होकर राजाधिराज ने अपने भक्तों को दर्शन देकर कृतार्थ किया।

पुष्टिमार्ग के संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश की विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि बुधवार को ठाकुर द्वारकाधीश महाराज ने सायं काल शयन के दर्शन के दौरान काच की हटरी में विराजमान होकर देश- विदेश से आए सभी भक्तों दर्शन दिए। जिसका आनंद भक्तों ने जमकर उठाया। वैसे हटरी का मनोरथ दीपावली के दिन होता है परंतु अधिक मास में एक वर्ष में होने वाले सभी कार्यक्रम संपन्न होते हैं इसलिए हटरी का मनोरथ अधिक मास में आज किया गया।

error: Content is protected !!