
नरसिंहपुर/मध्य प्रदेश,16 दिसंबर,
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी, यह घटना नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत गोटेगांव की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में युवति के परिजनों ने शुक्रवार को चक्का जाम किया था। लोगों ने आरोपी युवक को फांसी देने की मांग की है।
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में एक युवक ने 22 वर्षीय एक युवती को गोली मार दी है,जानकारी में सामने आया है कि युवक पिछले 2 वर्षों से लगातार युवती को परेशान कर रहा था। जानकारी है कि, मृतक युवति काजल साहू जबलपुर में काम करती थी।जबलपुर से गोटेगांव की ओर लौट रही थी और ट्रेन से उतरकर अपने घर की ओर पैदल जा रही थी। तभी मौके का फायदा उठाकर 23 वर्षीय आरोपी युवक देवेंद्र पटेल उर्फ डीके ने गोली दाग दी और वह वहां से फरार हो गया इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पास पास मौजूद लोगों ने युवती को अस्पताल भेजा,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
आपको बता दें कि यह घटना बीती रात गोटेगांव थाना के सिंधी कॉलोनी स्थित शीतल धर्मशाला के पास करीब 10:00 बजे हुई इस मामले में पुरुष में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही आरोपी ने जिसे बंदूक खरीदी थी उसकी भी गिरफ्तारी हो गई है।
इस घटना के विरोध में युक्ति के परिवार जनों ने शुक्रवार को चक्का जाम किया, व आरोपी युवक को फांसी देने की मांग की है।साथ ही परिजनों और साहू समाज ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सोपा है,उन्होंने मध्य प्रदेश के नए सीएम डॉक्टर मोहन यादव से आरोपी को कड़ी सजा तथा मकान गिराने की मांग की है।
(अमित चौबे अनमोल)

