Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर कदम बढ़ा रही भाजपा सरकारें : तोमर

भिण्ड/भोपाल, 18 अगस्त । केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। हमारे यहां पद और पैसे की पूजा नहीं होती। पूजा होती है तो त्याग और तपस्या की। कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं विचार के लिए काम करता है। हमारी केंद्र और राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार को लेकर काम कर रही हैं और भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। इसके लिए हमें अपनी सरकारों के हाथ मजबूत करना होंगे, इसलिए अपने बूथ पर पूरी ताकत के साथ कमल के फूल को जिताने का संकल्प लेकर चुनावी युद्ध में जुट जाएं।

केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार को भिंड जिले में अटेर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन को प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया एवं सांसदसंध्या राय ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

निष्ठावान कार्यकर्ता ही बूथ की मुख्य पहचान

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भाजपा में बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। संगठन का निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे बूथ की मुख्य पहचान है। हमारा कार्यकर्ता विचार पर केंद्रित है, व्यक्ति पर नहीं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने सन 1975 में आपातकाल लगाया था। उस समय हमारे कार्यकर्ताओं पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया, केशव सिंह भदौरिया, मान सिंह भदौरिया, प्रभुदयाल गुप्ता ने आपातकाल का विरोध किया। उन्हें जेल के अंदर बंद कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार के सामने झुकना पसंद नहीं किया और न ही उन्होंने माफी मांगी। यही हमारे कार्यकर्ताओं की मुख्य पहचान होती है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दल जातिवाद, परिवार, वंशवाद, भाई भतीजावाद, भाषावाद की राजनीति करते हैं, लेकिन भाजपा भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्व समाज को साथ लेकर राष्ट्रवाद की राजनीति करती है।

कांग्रेस ने दिया था जनता को धोखा

तोमर ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। लेकिन उन्होंने जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। जनकल्याण की योजनाएं बंद कर दी थीं और विकास थम गया था। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो पूरा मध्यप्रदेश विकास की ओर कदम बढ़ाने लगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कभी किसानों के सुख-दुख में शामिल नहीं हुए। लेकिन भाजपा का मुख्यमंत्री, केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व हर आपदा में किसानों के साथ खड़ा होता है और सेवाभाव से उनकी सहायता करता है।

मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा देश

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद देश विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से लोगों की जिंदगी बदलने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाया है। भारत को दुनिया के अनेक देशों में सम्मान मिल रहा है। यह हमारे प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत में जब आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही थीं, पाकिस्तान हमारे सैनिकों हमला कर रहा था, तब हमारे वीर जवानों ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकवादियों को सबक सिखा कर अपने साथियों पर हुए हमलों का बदला लिया।

error: Content is protected !!