
जयपुर, 18 अगस्त । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्मिक राजस्थान जयपुर की ओर से शुक्रवार देर शाम को एक आदेश जारी करते हुए बारह पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है।
इस आदेश के अनुसार हवा सिंह को जयपुर रेंज,जोधाराम गुर्जर को उदयपुर रेंज,देरावर सिंह को आयुक्तालय जयपुर,शिवदास को आयुक्तालय जयपुर,शिवलाल को आयुक्तालय जयपुर,सुरेश कुमार को आयुक्तालय जयपुर,रोहित श्रीवास्तव को सीआईडी सीबी,रामजी लाल बैरवा सीआईडी सीबी,राजेन्द्र कुमार को आयुक्तालय जयपुर,प्रवीण कुमार को पुलिस मुख्यालय जयपुर,प्रदीप कुमार मीणा को एटीएस-एसओजी और रविन्द्र कुमार नट को आयुक्तालय जयपुर लगाया गया है। इसके अलावा 27 जुलाई को जारी आदेश में रामरूप मीणा का उदयपुर रेंज( हाल रेंज बांसवाड़ा )से आयुक्तालय जयपुर में किया गया ट्रांसफर निरस्त किया जाता है।

