Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत

मुरादाबाद, 04 सितम्बर । दिनभर रही कड़ी धूप एवं तेज गर्मी के बाद सोमवार रात 11 बजे तेज हवा के साथ झमाझम हुई बारिश ने गर्मी से राहत देने का काम किया। बीते एक सप्ताह से मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

सोमवार सुबह से मौसम साफ था और सूरज का पारा चढ़ा हुआ था। मुरादाबाद के लोगों दिनभर उमस भरी भीषण गर्मी झेली। रात करीब 11 बजे तेज हवा के साथ एकाएक तेज बारिश होने लगी। 1 घंटे की लगातार बारिश में कई मोहल्लों व कॉलोनियों में पानी भर गया। बारिश होने से मौसम में नमी आ गई और एक पखवाड़े से गर्मी झेल है लोगों को काफी राहत महसूस हुई।

error: Content is protected !!