Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

देवरिया : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी मन्नू उर्फ कामेश्वर घायल, साथी फरार

देवरिया, 04 सितम्बर । पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर शाम हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अंतरप्रांतीय बदमाश मन्नू उर्फ कामेश्वर यादव घायल हो गया। वहीं मुठभेड़ के दौरान कामेश्वर का दूसरा साथी फरार हो गया।

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पननहां के रहने वाले मन्नू उर्फ कामेश्वर यादव शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है।गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिले के थानों में उसके ऊपर लगभग 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की गोली से घायल मन्नू उर्फ कामेश्वर पिछले महीने में गौरी बाजार और रुद्रपुर थाना क्षेत्र में दो सहज जन सेवा केंद्रों पर हुई लूट का मुख्य आरोपी भी है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में कामेश्वर यादव के बाएं पैर में गोली लगी है। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!