Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्रः प्रधानमंत्री मोदी 14 सितंबर को बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर का करेंगे भूमि पूजन

भोपाल, 04 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को सागर के बीना के बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निवेश का भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान ने सोमवार देर शाम प्रधानमंत्री मोदी के बीना आगमन की तैयारियों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं आवश्यक रूप से सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री एवं मैं शीघ्र ही सागर आकर तैयारी का जायजा लेंगे। 50 हजार करोड़ रुपये की निवेश राशि से बनने वाले पेट्रो केमिकल कांपलेक्स से 15000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा एवं दो लाख से अधिक व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी बीपीसीएल फैक्ट्री में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे उसके पश्चात सभा स्थल पर मौजूद व्यक्तियों को संबोधन देंगे।

मुख्यमंत्री चौहान की समीक्षा के दौरान सागर कमिश्नर डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर पवन जैन, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!