Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चम्पावत : 21 सूत्री मांगों के लेकर कर्मचारियों ने सीएम कैंप कार्यालय के गेट पर की गेट मीटिंग

चम्पावत, 30 नवंबर   फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चम्पावत में फेडरेशन के महामंत्री जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में गेट मीटिंग का कार्यक्रम मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय गेट पर किया गया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं द्वारा 21 सूत्री मांगों को न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

सभी कार्मिकों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। फेडरेशन के महामंत्री जीवन चंद्र ओली द्वारा बताया गया कि गेट मीटिंग का कार्यक्रम समस्त विभागों को विभाग वार प्रेषित किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जिला चम्पावत के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन के मंडलीय सचिव सौरभ चंद, एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल के मंडली संयुक्त सचिव हेम चंद्र परगई, एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन चम्पावत के अध्यक्ष मिंटू सिंह राणा, खीम सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह चंदेल, हिमांशु मुरारी, कैलाश नाथ महंत, नवीन चंद्र पुनेठा, प्रभाकर दीक्षित, राजीव जोशी, सचिन कोहली, विनोद कुमार, महेश सिंह, पंचम कुमार, रमेश सिंह बोहरा, त्रिभुवन सिंह अधिकारी, दिनेश सिंह पांगती, लोचन त्रिपाठी, गौरव कापड़ी, राकेश सिंह बोहरा, भुवन चंद्र तिवारी, जगमोहन कांडपाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!